बेब्स की बिंदास अदा


बॉलीवुड की हीरोइनें बहुत बोल्ड हो गई हैं। हाल की कई फिल्मों एक मैं और एक तू, मेरे ब्रदर की दुल्हन, रॉकस्टार आदि इसका उदाहरण हैं, जिनमें ऐक्ट्रेस को बिल्कुल बिंदास अंदाज में दिखाया गया है।बेब्स की बिंदास अदा
द डर्टी पिक्चर, रॉकस्टार, तनु वेड्स मनु, जब वी मेट, ये साली जिंदगी, साहब बीवी और गैंगस्टर, देव डी जैसी फिल्मों में हीरोइनों के बिंदास रोल को खूब पसंद किया गया। गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षो में सिनेमा का फ्लेवर काफी बदला है। जहां पहले लव और रोमांस बेस्ड फिल्में ज्यादा रिलीज होती थीं, वहीं अब यूथ को फोकस करतीं एक्सपेरिमेंटल फिल्में ज्यादा बन रही हैं।
चूंकि युवाओं को कॉन्सेप्ट पसंद आ रहा है, इसलिए यह फिल्म के हिट होने का फार्मूला भी बन रहा है। तभी तो यह एंगल हर डायरेक्टर की लिस्ट में शामिल हो गया है। डायरेक्टर अभिषेक चौबे ने अपनी फिल्म इश्किया में विद्या बालन को बोल्ड अंदाज में दिखाया था। याद दिलाने की जरूरत नहीं है कि विद्या का यह रूप सभी ने पसंद किया था।
फिल्म के निर्देशक भी मानते हैं कि अब स्क्रीन पर लड़कियों को बोल्ड दिखाया जाता है और ऐसी खूब फिल्में बन भी रही हैं। दरअसल, यह फिल्म मेकर्स की सोच पर भी डिपेंड करता है कि वह किस सब्जेक्ट पर फिल्म बनाना चाहता है। लेकिन इन दिनों इस तरह के सब्जेक्ट खूब हिट हो रहे हैं और दर्शक भी इन्हें पसंद कर रहे हैं, इसलिए इस टॉपिक पर बहुत फिल्में आ रही हैं।
वैसे भी, आजकल की लड़कियां अपनी हर ख्वाहिश को दबाकर नहीं रखती हैं। जैसा कि फिल्म एक मैं और एक तू में करीना को दिखाया गया है। वह बिंदास है और आज में जीने में विश्वास रखती है। इस किरदार को यह कहने में हिचक नहीं होती कि वह अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ सेक्स कर चुकी है। वहीं फिल्म रॉकस्टार में नरगिस फाखरी वह सब करती हुई दिखाई गई, जो आम लड़की करने से कतराती है।
ब्लू मूवी देखना हो या फिर स्ट्रिप डांस बार में जाना, वह सभी कुछ एंजॉय करती है और इस बारे में खुलकर बात भी करती है। बेशक ग‌र्ल्स का ऐसा बोल्ड होना फिल्ममेकर्स के लिए एक नया मसाला है। ऐसे में उनके पास इसमें एक्सपेरिमेंट करने के लिए ढेर सारे ऑप्शंस हैं। जहां मेरे ब्रदर की दुल्हन में डायरेक्टर ने कट्रीना कैफ को बाइक, गिटार और ऑटो चलाते हुए दिखाया, वहीं उन्हें ड्रिंक, स्मोक और स्मूच करते भी दिखाया।
फिल्म एक मैं और एक तू में डायरेक्टर ने करीना कपूर को मस्त लड़की के रोल में दिखाया, जिसके लिए कुछ भी गलत नहीं है। बस उसे करके खुशी मिलनी चाहिए..। फिल्म तनु वेड्स मनु में कंगना रनौत का रोल भी बिंदास लड़की का है, जो मस्त होकर गीत कजरा मोहब्बत वाला.. पर कनपुरिया डांस करती है और लोगों का दिल जीत लेती है। सच तो यह है कि फिल्ममेकर्स के लिए इस नए टे्रंड में एक्सपेरिमेंट करने का पूरा स्कोप है, जिसे वे फिल्मों में अलग-अलग फ्लेवर के साथ पेश कर रहे हैं।
फिल्म जानकारों का मानना है कि समाज में जो बदलाव आता है या समाज में होता है, वही फिल्मों में दिखाया जाता है, इसका एक उदाहरण द डर्टी पिक्चर है। रीयल कहानी पर बनी यह फिल्म सुपरहिट हुई। दरअसल, दर्शक इस तरह की रीयल स्टोरीज पर आधारित फिल्मों को पसंद कर रहे हैं। फिल्म को जानने वाले कुछ लोगों का कहना है कि फिल्मों में ऐक्ट्रेस के बोल्ड होने की शुरुआत वैसे तो 2011 में आई फिल्म नो वन किल्ड जेसिका से। इसमें रानी मुखर्जी का बिंदास रोल और उनका संवाद, जो बिंदास था, दर्शकों को खूब पसंद आया। इसके बाद तो डायरेक्टर्स ने इस सब्जेक्ट पर गंभीरता से फिल्में बनानी शुरू कर दी। वक्त बदल रहा है, इसलिए फिल्में भी बदली हैं और उसी पर फिल्में भी बन रही हैं, जो हिट भी हो रही हैं।

No comments:

Post a Comment