सन्नी बनेंगी अगली रागिनी


नई दिल्ली। भारतीय मूल की कनाडाई पोर्न स्टार सनी लियोन बहुत तेजी से बॉलीवुड में पैर जमा रही हैं। भट्ट कैंप की जिस्म-2 के बाद अब वह बाला जी प्रोडक्शन की भी चहेती बन गई हैं। रागिनी एमएमएस का सीक्वल रागिनी एमएमएस-2 सनी की अगली बॉलीवुड फिल्म है।
यह एक हॉरर फिल्म है। फिल्म की निर्माता एकता कपूर का कहना है कि सनी से बेहतर कोई दूसरा विकल्प हो ही नहीं सकता था। दरअसल, सनी मौजूदा वक्त की सबसे हॉट हीरोइन हैं। इसलिए एकता भी उनकी लोकप्रियता को भुनाने में लग गई हैं।
हालांकि फिल्म की शूटिंग के लिए अभी कोई समय निर्धारित नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जिस्म-2 की शूटिंग पूरी होने के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। 
सन्नी बनेंगी अगली रागिनी

No comments:

Post a Comment