नई दिल्ली। धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अब फिल्मों में गाली देती हुई नजर आ सकती हैं। विशाल भारद्वाज की आने वाली फिल्म डेढ़ इश्किया में ऐसा देखने को मिल सकता है। इंडस्ट्री के दिग्गज लोगों के मुताबिक, इश्किया में अभिनेत्री विद्या बालन ने गाली दी थी। अब इसके सीक्वल में लग रहा है कि माधुरी दीक्षित से भी विशाल भारद्वाज ऐसा ही करवाएंगे। <क्चक्त्र> गौरतलब है कि विशाल अपने कलाकारों से फिल्मों में गालियां निकलवाते रहते हैं। सैफ अली खान से ओमकारा और शाहिद कपूर से कमीने में उन्होंने गाली दिलवाई थी। गाली के अलावा फिल्मी दुनिया में इस बात पर भी चर्चा जोरों पर है कि क्या माधुरी पर विद्या बालन के हॉट सीन भी फिल्माए जाएंगे। अब तक विशाल भारद्वाज और फिल्म के निर्देशक अभिषेक चौबे ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। हालांकि सूत्रों ने बताया कि फिल्म में माधुरी बोल्ड महिला का रोल कर रही हैं। उम्मीद है कि फिल्म में माधुरी का बोल्ड अवतार दर्शकों को जल्द ही देखने को मिलेगा। अमेरिका में रहने वाले डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी करने वाली माधुरी साल 2007 में आजा नचले में नजर आईं थी। वहीं पिछले साल डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में उन्होंने जज के रूप में पर्दे पर वापसी की थी। इसके बाद उन्होंने स्थायी रूप से परिवार समेत स्वदेश लौटने का फैसला कर लिया। भारत लौटने के बाद यह उनकी पहली फिल्म है।
No comments:
Post a Comment